अस्पताल की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए संयुक्त निदेशक

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. यदुराज सिंह नाथावत द्वारा उप जिला चिकित्सालय रींगस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हीट वेव प्रबंधन, मरीज सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, कूलर, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, ट्रॉमा एवं वार्ड व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।

डॉ. यदुराज सिंह नाथावत ने OPD, IPD, ट्रॉमा एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं परिजनों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा किए गए हीट वेव प्रबंधन, ORS कॉर्नर, साफ-सफाई एवं मरीज हित में किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. नाथावत ने कहा कि PMO डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल के MD Medicine विशेषज्ञ होने के कारण अस्पताल में गंभीर एवं मौसमी बीमारियों की मॉनिटरिंग, समय पर पहचान एवं उपचार व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसका लाभ मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा के रूप में मिल रहा है।

PMO डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल ने बताया कि बढ़ती गर्मी एवं मरीज भार को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, जांच एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाना अस्पताल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डॉ. नाथावत ने अस्पताल स्टाफ को इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की बात कही।

You might also like