पुरस्कार पाकर खिले बेटियों के चेहरे

कृष्ण कुमार गाँधी
सूरजगढ़ (दैनिक नवयत्न ) । पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की दो बेटियों को श्रीमती गंगा देवी काशी प्रसाद शाह शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि डॉ. अनिल शर्मा अनमोल के प्रयास द्वारा 3 वर्ष पूर्व एक नवाचार के रूप में इस पुरस्कार को सूरजगढ़ निवासी व हरिद्वार प्रवासी मधु गोवर्धन शाह द्वारा प्रारंभ किया गया था। यह पुरस्कार इशिता शर्मा व उर्मिला सैनी को प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरुप दोनों बेटियों को 51 सौ 51सौ रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि कक्षा 10 में इशिता शर्मा व कक्षा 12 में उर्मिला सैनी के टॉपर रहने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपनी माताजी की स्मृति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं प्रथम बिंदिया, द्वितीय सोनाक्षी और तृतीय स्थान पर रही नैना व रक्षिता सैनी को भी पुरस्कार प्रदान किए। बेटियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त बेटियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर सभी बेटियां खुश नजर आ रही थी। मिडल विंग में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे वहीं अध्यक्षता संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने की व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा एवं राकेश नांदवाला रहे। अतिथियों ने डॉ. अनमोल के सार्थक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मनीषा सैनी, डॉ. अनिल अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, विमला कुमारी, छात्रा अध्यापिकाएं सहित विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

You might also like