सड़कों पर धूम रही है मौत नगरपालिका प्रशासन जिला में सांडों के हादसा के बाद भी नहीं ले रहा है सबक

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । नेछवा के पास झाझड एवं रानोली में आवारा सांड के हमला से एक ही दिन में एक महिला एक युवक की मौत होने के बावजूद लोसल नगरपालिका प्रशासन शहर में विचरण कर रहे आवारा सांडों को लेकर सबक नहीं ले रहा है। हालत यह है कि गली मोहल्ले में ने यह आवारा सांड धुमते फिरते रहते हैं कि छोड़िए शहर के व्यस्त मार्ग बाजार में भी आवारा सांडों को झुंड के साथ देखा जा सकता है। जब शहर के बाजारों में भी झुंड के साथ सांड विचरण करते हैं तो उन्हें देखकर राहगीर सकते में आ जाते हैं। क्योंकि जिले में एक दिन में सांडों के हमले से दो लोगों की मौत होने के बाद लोगों में भय उत्पन्न हो गया है।सोमवार को मुख्य बाजार में सुबह आवारा सांडों का झुंड सड़क के बीच विचरण कर रहे थे।जिसका विडियो भी वायरल हुआ है। विडियो में चार पांच सांड एक साथ मुख्य बाजार की सड़क पर खड़े है। बाजार में भीड़ भाड़ लोगों की बनी रहती है।ऐसे में आवारा सांडों की धमाचौकड़ी के बाद नगरपालिका प्रशासन सुध नहीं लेने से हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त मार्ग पर भी धूम रही है मौत इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा है।

You might also like