देहात कांग्रेस महासचिव सीताराम नायक नें दी खाजुवाला विधानसभा के मुस्लिमों को ईद -उल- फितर की शुभकामनाऐं

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी),25मई। देश एवं प्रदेशवासियों को भाईचारे और सद्भाव के प्रतीक ईद-उल-फितर की मुबारकबाद व शुभकामनाएं देहात कोंग्रेस महासचिव सीताराम नायक ने खाजूवाला विधानसभा के सेंकडो मुस्लिम भाइयो को वीडियो कॉल्स, वॉइस कॉल्स, व सोसल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं  दी। नायक ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते मुस्लिम समुदाय के भाई ईद की नमाज मस्जिद में अदा नही करके घर पर कर रहे है । जिसके कारण मस्जिदों में जाकर बधाई नही दे सकते सामाझिक दूरी बनाकर रखनी है इसलिए सोसल मीडिया के माध्यम से लोगो से रूबरू हो रहे हैं।नायक ने अपील करते हुए
देश-प्रदेश में अमन-चैन एवं खुशहाली बनी रहे। मैं जल्द ही कोरोना से जंग जीतने की दुआ करता हूँ।
आप सभी से अनुरोध है कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशों व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए अपने घरों में रहकर ही इबादत करे और देश-प्रदेश की सलामती के लिए दुआ करें।

You might also like