किसानों की मूंग तुलाई का रोका भुगतान दिलवाने की मांग
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के लाडनूं दौरे के दौरान किसानो ने ज्ञापन सौंपकर समर्थन मूल्य खरीद केंद्र लाडनूं पर किसानों से मुंग तुलाई करवाकर विक्रय पर्ची देने एंव किसानों का अकारण रोका गया भुगतान दिलवाने की मांग की गई है। प्रेमाराम चोयल ने बताया कि किसानो की मुंग फसल तुलवाई गई जिसको खरीद केंद्र प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने 31 किसानों की विक्रय पर्चियां अपनी मनमर्जी से निरस्त कर दी और किसानो को इसकी सुचना भी नहीं दी ।

किसानों का करीब 83 लाख रूपये का 941.5 क्विंटल मुंग का ठेकेदार एंव खरीद केंद्र प्रभारी ने गबन कर लिया जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में जाँच की गई जिसको ठेकेदार और प्रभारी ने मिलकर जाँच अधिकारी को प्रभावित किया और अपने चहेते जाँच अधिकारी को नियुक्त करवा लिया। इसके चलते इस मामले का अभी तक कोई निस्तारण नही हो पाया। ज्ञापन में तकनिकी बीड के अयोग्य ठेकेदार को ठेका देने की निष्पक्ष जाँच करवाने एवं किसानों को राहत प्रदान करने की मांग रखी गई है ।