बीदावत नवीं बार ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की बैठक स्थानीय मेघवाल समाज भवन में आयोजित की गई। जिसमे ब्लोक कार्यकारिणी का गठन किया गया है । जिसमें छिगनाराम मौर्य सभाध्यक्ष, रमेश चन्द्र भाटी उप सभाध्यक्ष, मगनाराम बिदावत अध्यक्ष, श्रवण मेघवाल उपाध्यक्ष, शिवराज महामंत्री , रेखाराम सोलंकी कोषाध्यक्ष, विधि सलाहकार सदासुख छपरवाल को नियुक्त किया गया हैं। चुनाव अधिकारी पुरनाराम लाछडी, एंव चुनाव पर्यवेक्षक छगनाराम गर्वा के सान्निध्य में कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया नवीन कार्यकारिणी ने संघ के हित को लेकर कार्य करने का भरोसा दिलाया है।
You might also like