रेलवे जंक्शन बनाने की मांग तेज
हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । झुंझुनू मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के तहत देशभर में रह रहे प्रवासी झुंझुनूं वासियों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। हैदराबाद में शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के विशेष प्रवास के दौरान आयोजित 10 दिवसीय अभियान में “रेलमंत्री को लिखो पोस्टकार्ड” कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 17,890 प्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मांग को मजबूती से उठाया।
अभियान के तहत प्रतिभागियों ने रेलमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन घोषित करने की मांग को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। इस जनसमर्थन ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की है।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में झुंझुनूं प्रगति संघ हैदराबाद के अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, सीए सुरेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी पवन कुमार केडिया (निजामाबाद), पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पंसारी, संजय पसारी, विजय कुमार तुलस्यान, बजरंगलाल मित्तल, कुंज बिहारी मित्तल, विनोद कुमार पोद्दार, सावित्री सैनी, नवीन कुमार तुलस्यान, महेंद्र खेतान, संजय अग्रवाल, यश अग्रवाल, नवनीत डागा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र शाह, सुरेश बंसल, प्रवीण मुरली केडिया, सीए योगेश सिंधानिया, पवन कुमार पंसारी, नवीन कुमार पंसारी, सुरेश कुमार वालिया, अशोक कुमार चौरडिया, मुरारीलाल राणासरिया, सुशील कुमार पचेरिया, सुशील कुमार तुलस्यान सहित अनेक प्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।
उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से मुंबई में भी “रेलमंत्री को लिखो पोस्टकार्ड” अभियान शुरू हो चुका है, जबकि 4 मई से सूरत में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभर में बसे झुंझुनूं वासियों को जोड़कर इस जनहित की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है।