अतिक्रमण हटाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय वार्ड न. 13 के निवासी सद्दाम तैली ने नगरपरिषद आयुक्त के एक ज्ञापन सौंपकर बताया है कि मेरा निवास बंगाली बाबा के तकिये के पास है। मेरे घर के दक्षिणी तरफ आम गली है, जो पिछले काफी सालों से है। वर्तमान में इसी गली में रहने वाले राशिद मलवाण व जावेद भाटी ने नगरपरिषद की परमिशन के बिना ही मकानों का निर्माण करवा लिया है और आम गली पर लोहे का गेट लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त लोग रास्ते की भूमि को अपनी भूमि में मिलाना चाहते हैं, अतः मामले में नियमानुसार कार्यवाही की अतिक्रमण हटाया जावे।