खेल स्टेडियम बनवाने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। खेल विभाग के शासन सचिव के नाम ज्ञापन देकर सामाजिक कार्यकर्ता सोहिल गोपालपुरिया ने सुजानगढ़ में खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि क्षेत्र में खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण खेल प्रतिभाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सुजानगढ़ में खेल स्टेडियम बनवाया जाए। ज्ञापन उपखंड कार्यालय पर दिया गया।

You might also like