खोया बैग वापस लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

महेंद्र खडोलीय

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कलवानियों का बास वार्ड नम्बर 4 नायन जयपुर निवासी ललिता शर्मा का बैग लिसाड़िया जाते समय भैंरु जी मंदिर दिवराला रोड़ पर गिर गया था जिसमें उसका मोबाइल फोन, जरुरी कागजात एवं कुछ रूपये थे।दिवराला की ढ़ाणी गोलीड़ा निवासी मालीराम यादव जो अजीतगढ़ से अपने गांव दिवराला लौट रहे थे उनको यह गिरा हुआ बैग मिला। बैग उठाने पर बैग में रखे मोबाइल पर घंटी आई। मालीराम यादव ने फोन रिसीव किया और बैग मिलने की बात बताई और कहा कि दिवराला की ढ़ाणी गोलीड़ा आकर अपना बैग ले जाओ।यादव ने मिले बैग को उसके असली मालिक तक सुरक्षित पंहुचाकर ईमानदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर अनमोल शर्मा, सीताराम यादव, मालीराम यादव, सुशील शर्मा दिवराला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like