कच्चा घर जला धू-धू कर

बिजली का तार टूट कर गिरने से हुआ हादसा

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)23 मई। पाटन इलाके के टोडा गांव के समीप कालाकोटा में शनिवार को एक कच्चे घर पर बिजली का तार टूट कर गिरने से कच्चा घर व घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार कालाकोटा निवासी फूलाराम गुर्जर के कच्चे घर के ऊपर से  एलटी लाइन सहित ग्यारह हजार की विद्युत लाइन गुजर रही थी। विद्युत लाइन का तार  टूट कर फूलाराम के कच्चे घर पर गिर गया। तार स्पार्किंग करने से कच्चे घर ने आग पकड़ ली ओर धू-धू करके जलने लगा।

मकान मालिक फूलाराम ने बताया कि थोड़े दिनों पहले ही कच्चे घास की पूलियों का घर बनाया था। घर में कपड़े, 3 बोरी अनाज सहित घरेलू सामान जल गया पर किसी प्रकार की जन हानि से बचाव हो गया। आनन फानन में बिजली कटवाई गई। फिर आग पर काबू पाया गया।

बिजली विभाग पर ग्रामिणों ने लगाया आरोप 

कालाकोटा के ग्रामिणों ने बताया कि बिजली विभाग को विद्युत के तारों के बारे में चार-पांच दिन पहले अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की साथ ही लाइन मैन्टीनैंस का नाम लेकर पूरे दिन विद्युत कटौती करता रहता है लेकिन लाइनों का हाल बेहाल है इनको दुरुस्त नहीं किया जाता है।

You might also like