शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

निसं ​
लोसल (नवयत्न) । शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोसल मे बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोसल नगरपालिका मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम जी बिजारणियां ,प्रेमराज जी कुमावत ,और तेजपाल जी सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके व पुष्प चढ़ाकर किया गया ।समारोह के दौरान अतिथियों ने नीट में चयनित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को मेडल ,मोमेंटो, शोल तथा राजस्थान की आन-बान व शान का प्रतीक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
​समान समारोह के अंत में विद्यालय के निदेशक श्री बनवारी लाल कुमावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय के गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव सैनी ने किया

You might also like