भारतीय मजदूर संघ की बैठक में संगठनात्मक विस्तार और अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा

निसं
जयपुर (नवयत्न) । भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर की ओर से संतोंबा दुर्लभजी हॉस्पिटल स्थित यूनियन कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री अजय सक्सेना एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय कुमार शामिल हुए। बैठक में हॉस्पिटल यूनियन के अध्यक्ष केशव एवं महामंत्री मुकेश ने संगठन की गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन से करीब 400 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इस दौरान आगामी कार्यकारिणी गठन और अधिवेशन के आयोजन पर चर्चा हुई। अधिवेशन की संभावित तिथि 9 दिसंबर प्रस्तावित की गई। अंतिम तिथि आपसी विचार-विमर्श के बाद घोषित की जाएगी। अजय सक्सेना ने संगठन में आपसी समन्वय, संवाद और सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी निर्णय सहमति से लेने तथा प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलने की बात कही। वहीं अक्षय कुमार ने संगठन की वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा करते हुए बैंक खाता खुलवाने और पैन कार्ड बनवाने का सुझाव दिया, ताकि वित्तीय कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रेनू धाकड़, मीडिया प्रभारी आशीष नायक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

You might also like