अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । जयपुर के ने शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय, रींगस का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, हीटवेव वार्ड, मेल-फीमेल वार्ड, OPD चैंबर्स, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान PMO एवं एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल ने अस्पताल में बढ़ते मरीज भार, हीटवेव प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं की जानकारी दी। संभागीय आयुक्त ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकों एवं स्टाफ के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल हित में जो भी आवश्यक मांगें एवं संसाधन जरूरतें होंगी, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने मौजूद पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस पर पत्रकारों ने बताया कि नए PMO डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल के नेतृत्व में अस्पताल में व्यवस्थाओं में अच्छा सुधार देखने को मिला है तथा मरीजों को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार महेश ओला सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आमजन को बेहतर, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

You might also like