गोपीनाथ मंदिर में पुरुषोत्तम मास महोत्सव जारी
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । मंदिर श्री राधागोपीनाथ में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत चल रहे विभिन्न भक्तिमय दिव्य महोत्सवों में चतुर्थ दिवस को व्यास पीठाचार्य श्री प्रयागराज जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में भगवान के परम भक्तों में से भगवान नारद जी के पूर्व जन्म की , द्रोपदी,और उत्तरा के भक्तिमय दिव्य चरित्र की पावन कथा सुनाई गई। मंदिर के महंत डॉक्टर मनोहर शरण दास से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में राम चरित्र मानस में भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किया गया। महंत मनोहर शरण दास जी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन भगवान की मंगल अलौकिक स्वरूप का श्रृंगार, दोपहर में 2 से 6 बजे तक भागवत कथा का श्रवण एवं रात्रि में रामचरित्र मानस के पाठ का कार्यक्रम मंदिर मेआयोजित हो रहा है।