शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने किया समस्याओं का समाधान
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के तहत मंगलवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 के लिए अधिशाषी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। प्राप्त आवेदनों में 69-क का 1 आवेदन, जन्म पंजीयन के 2, विवाह पंजीयन का 1, पेंशन योजना के 2, जन आधार के 6, आधार सीडिंग के 7, साफ-सफाई संबंधी 4 तथा खाद्य सुरक्षा के 4 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 4 तथा जलदाय विभाग द्वारा 5 समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान कनिष्ठ अभियंता सुनील दत्त मंडार , फायरमैन हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, गोविन्द,महिपाल , चंदन सिंह बारी , पायल नाई, महेन्द्र कुमार भार्गव, लोकेश शर्मा, निर्मल, प्रेमरतन नाई , दिलीप, जसबंत, राजकुमार, मनोज कुमार सहित नगरपालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।