डॉ. प्रकाश सोनी रत्न ने किए आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । मुंबई स्थित सोमैया कॉलेज में सेवारत, रतनगढ़ निवासी योग आचार्य, साहित्यकार डॉ. प्रकाश सोनी ‘रत्न’ ने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ साहित्यकार डॉ वीरेंद्र भाटी मंगल भी उपस्थित रहे। दर्शन के पश्चात डॉ. सोनी ने कहा कि आचार्य श्री का सान्निध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति एवं नई दिशा प्रदान करने वाला है। उन्होंने आचार्य श्री के प्रेरणादायी विचारों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि उनके संदेश मानवता, नैतिकता एवं संयमित जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जीवन विज्ञान, योग, अणुव्रत के संदर्भ में संक्षेप में चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी आचार्य श्री महाश्रमण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके मंगल आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक भावना एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

You might also like