अधिशाषी अभियंता को सौंपा पत्र
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के वार्ड नं 28 में आए दिन विद्युत बोल्टेज कम-ज्यादा होने से वार्ड वासियों को हो रही समस्या के निराकरण हेतु कम से कम 2 नये 300 केवीए का ट्रान्सफार्मर लगाने बाबत अधिशाषी अभियन्ता जो.वि.वि.नि.लि. को निर्वतमान पार्षद नन्द किशोर भार्गव ने पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि इस संबंध पूर्व में प्रेषित पत्र 21 अप्रेल 2026 को दिया था।
भार्गव ने पत्र में लिखा कि मेरे वार्ड 28 में वोल्टज की समस्या का सामाना वार्डवासियो को करना पड़ रहा है जिससे हर दिन किसी ना किसी वार्डवासी का टीवी, फ्रीज पत्रा कूलर, आरओ जैसे उपकरणों के जलने की घटनाएं घटित है। वार्ड की लगभग 750 मीटर खराब केबल को बदलने का भी निवेदन किया गया था लेकिन खेद का विषय है कि इस सम्बन्ध में भी आपके विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी है मेरे बार्ड सख्या 28 के नागरिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड में किसी भी उचित स्थान पर कम से कम दो 300 केवीए क्षमता के ट्रान्सफार्मर वार्ड में स्थापित करवायें।