चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। एमजेडी महाविद्यालय तारानगर में निर्वाचन साक्षरता क्लब, एनएसएस, रेंजर, रोवर एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में नगर निकाय आम चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए लोकतन्त्र का महापर्व थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ईएलसी प्रभारी योगिता ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से लोकतंत्र, मतदान के महत्व तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेशों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ मूलचन्द ने विद्यार्थियों के बनाए गए चित्रों का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंकिता चौधरी एवं गोगराज निठारवाल ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रमिला प्रथम स्थान पर, मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान पर, पूजा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डॉ हंसराज परिहार, राजेंद्र प्रसाद कस्वां, डॉ कमल कुमार, कैंपस एंबेसडर कैलाश, मोहित, मोनक सैनी, रवीना स्वामी, नितेश, अंबिका दाधीच आदि उपस्थित रहे।