बंद मकान में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ के वार्ड संख्या 12 में स्थित गाडियां बास में बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। मकान मालिक के रिश्तेदार रामावतार नोहाल ने बताया कि मकान मालिक हमारे फुफाजी महाबीर प्रसाद बील जिनका परिवार मुम्बई रहता है, तथा मकान में भंवरलाल दर्जी निवासी चूरु जो अध्यापक वो किरायेदार तथा शनिवार को अपने गांव चूरु चले गये थे। जो सोमवार सुबह आने पर अन्दर जाकर देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए व कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था व सामान बैड पर बिखरा हुआ था, उन्होंने हमें सूचना देने हम मौके पर पहूंचकर पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर
पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की ली जानकारी। मकान मालिक आने बाद ही चोरी हुए सामान का आंकलन होगा।