विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। समाज सेवक दोस्त फाउंडेशन की ओर से यह पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के सदस्य विमल पबडी ने बताया कि नि:शुल्क शिक्षण सामग्री अभियान के तहत 18 बच्चों को स्कूली बैग समेत अभियान के तहत बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अभियान के तहत140 सरकारी स्कूलों के 16 सौ गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की जा रही है। यह अभियान हर साल नए सत्र की शुरुआत में चलाया जाता है। शिक्षण सामग्री में बैग, कोपिया, ज्योमेट्री बॉक्स एवं पेन पेंसिल के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार खाडल ने फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया ।

You might also like