एफर्ट्स संस्था झुंझुनू ने मनाया सातवां स्थापना दिवस

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। सामाजिक संस्था एफर्ट्स का आज से सात वर्ष पहले 10 सितंबर 2019 को बच्चों की शिक्षा हेतु गठन किया गया था। एफर्ट्स ने आज गौरवमई सात वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। गुरूवार को संस्था सदस्यों ने अंबेडकर भवन झुंझुनूं में केक काटकर खुशियां बांटी। संस्था ने अब तक सैकड़ों बच्चों को लाखों रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान कर दी है। स्कॉलरशिप प्राप्त कर संस्था से अब तक 43 बच्चों का विभिन्न राजकीय सेवाओं सहित नीट, आईआईटी में चयन हो चुका है। संस्था लगातार अनुसूचित जाति के बच्चों की शिक्षा हेतु अनवरत रूप से कार्य कर रही है। इस दौरान इंद्राज सिंह भूरिया, डॉ राकेश माहिच, सीताराम बास बुडाना, सुनील गोठवाल, नरेंद्र कहडायला, अजय काला, महावीर सानेल, राजेश हरिपुरा, मदनलाल गुडेसर, महेश जसरापुर, सुनील रसोड़ा, संदीप बौद्ध, हीरालाल, किशनलाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like