हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईदुलजुहा पर्व, सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर क्षेत्र में ईदुलजुहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्य ईदगाह में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी. इसके बाद कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों की कब्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद के मुबारकबाद दी। जनप्रतिनिधियों ने भी कब्रिस्तान में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। धीरवास बड़ा गांव में पुरानी कब्रिस्तान में मौलवी सलीम मेवाती ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन में भाईचारे की दुआ की। इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद सलीम, राजवीर सहारण, जयंतगिरी महाराज, बीट कांस्टेबल जगदीश, सुल्तान खान, मोहम्मद हसन, मोहम्मद आमीन, चिरागदीन, नवाबदीन उमरदीन आदि अनेक लोग मौजूद थे। विधायक नरेंद्र बुडानिया ने धीरवास गांव पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा ईद का पर्व आपसी सौहार्द व भाईचारे का पर्व है हमे देश में आपसी प्रेम व भाईचारे से रहना चाहिए।

You might also like