आज सुबह 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
सीभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । विद्युत अवसंरचना निर्माण कार्य के कारण दिनांक 28-04-2026 को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता 132 केवी GSS तारानगर सुभाष ने बताया कि 132 केवी जीएसएस, आरवीपीएन, तारानगर पर नए 33 केवी लूणास फीडर का निर्माण संबधित कार्य किया जाएगा अतः 132 केवी जीएसएस तारानगर पर 33केवी मैंन बस का शटडाउन होने के कारण , 132 केवी जीएसएस, तारानगर से निकलने वाले समस्त 33 केवी फीडर यथा – तारानगर सिटी, साहवा PMC, AP -PMC राजपुरा एवं बॉय की विद्युत आपूर्ति दिनांक 28-04-2026 , को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बंद रहेगी।