मंदिर के कटाणी रास्ते पर किया अतिक्रमण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । शहर के वार्ड 9 के वासिदों ने तारानगर एसडीएम राजेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर किशनगिरी बगीची व शिव मंदिर के कटाणी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नं. 09 तारानगर के शिव मंदिर के पश्चिम तरफ के आम रास्ते से मंदिर के पूर्व की ओर मंदिर का कटाणी रास्ता है जो अज्ञात लोगो ने इस मंदिर के रास्ते पर दरवाजा लगाकर अतिक्रमण कर लिया है जिससे वार्ड की महिलाओं व पुरुषों को मंदिर में जाने, पूजा-पाठ, हवन-किर्तन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि पहले ये रास्ता खुला था लेकिन कुछ दिनों पहले ही यंहा लोहे का दरवाजा लगाकर व अपना ताला लगाकर मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है।वार्डवासियों ने मंदिर के कटाणी रास्ते पर अतिक्रमणकारियों की ओर से लगाए गए दरवाजे को हटवाकर मंदिर के रास्ते को खुलवाने की मांग की है। इस मौके पर ओम प्रकाश जांगिड़, परमेश्वर नाई, घासीराम, मनोज कुमार, बसंती, गायत्री आदि वार्डवासी मौजूद थे।

You might also like