जनगणना 2027 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ क्षेत्र में जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का प्रशिक्षण राजकीय लोहिया कन्या महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ। विशेषज्ञ फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जनगणना 2027 में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार के संबोधन के साथ शुरू हुआ । फील्ड ट्रेनर श्री विक्रम सिंह,नरेंद्र सांकृत्य,विनोद सिसोदिया, नंद लाल स्वामी उपस्थित रहे। फील्ड ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में जनगणना का उद्देश मुख्य विशेषता विधिक प्रावधान मकान सूचीकरण ऐप नजरी नक्शा के बारे में बताया। प्रशिक्षको ने मकान सुचिकरण ,भवन ,परिवार गणना का प्रशिक्षण दिया। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने सभी को जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार हरदीप सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास व नायब तहसीलदार किशना राम पूनिया उपस्थित रहे।