दाखिले का इंतजार खत्म: बीए-बीएससी प्रथम वर्ष की कट-ऑफ सूची जारी
निसं
हेतमसर (नवयत्न)। राजकीय कन्या महाविद्यालय, हेतमसर (झुंझुनूं) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (B.A. एवं B.Sc.) में प्रवेश हेतु कट-ऑफ सूची जारी कर दी गई है। जारी कट-ऑफ के अनुसार B.A. प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के लिए 77.00 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 61.40 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 47.60 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 52.20 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 59.40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रतीक्षा सूची के लिए कट-ऑफ 62.00 प्रतिशत रखी गई है। इसी प्रकार B.Sc. (बायोलॉजी) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के लिए 77.40 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 59.40 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 68.80 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 63.40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रतीक्षा सूची के लिए कट-ऑफ 71.40 प्रतिशत है। B.Sc. (गणित) प्रथम वर्ष में सभी आवेदित छात्राओं को प्रवेश के लिए चयनित किया गया है।
प्रवेश समिति समन्वयक योगेंद्र कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तिथि 13 जून 2026 है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। प्राचार्य डॉ. सुनीता बेनीवाल ने सभी चयनित छात्राओं से समय पर प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।