एसकेआईटी में स्टार्टअप आइडिया से इम्पैक्ट तक पर एक्सपर्ट सेशन
निसं
जयपुर (नवयत्न)। एसकेआईटी के ई-सेल टोपाज ने फ्रॉम आइडियाज टू इम्पैक्ट विषय पर एक्सपर्ट सेशन आयोजित किया। मुख्य वक्ता एग्जामप्रिडिक्ट के फाउंडर वीरेन्द्र तिवारी ने अपनी एंत्रप्रेन्योरियल जर्नी, इंडस्ट्री अनुभव तथा प्रोडक्ट, टीम और इम्पैक्ट निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने हाउ टू स्टार्ट अ स्टार्टअप पर आइडिया विकसित करने, समस्या पहचानने और बिजनेस में बदलने के टिप्स दिए। आईआईसी एडवाइजर सुभ्रोजीत गुप्ता ने अतिथि का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने करियर-स्टार्टअप से जुड़े सवाल पूछे। संचालन लक्ष्य भंडारी व प्रगीत हरपलानी ने किया, जबकि मार्गदर्शन डॉ. मीनाक्षी नवाल व प्रवीण सारस्वत ने दिया।