प्रथम पुण्यतिथि पर किए पंखे भेंट

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में शिक्षाविद् कांग्रेस नेता फकीर चंद दानोदिया एवं लालबहादुर दानोदिया ने अपनी माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर राजकीय जालान जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार को पांच सीलिंग फैन पंखे भेंट किए। इस मौके पर केशरदेव मंडार, कांग्रेस कमेटी चूरू जिला महासचिव भंवरलाल जसैल, गुगनराम दानोदिया, भीकमचंद कंवल, एम आर मंडीवाल, गौरीशंकर सैनी आदि उपस्थित रहे।पीएमओ डॉ सुरेन्द्र कुमार ने पुनीत कार्य के लिए दानोदिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

You might also like