भामाशाह अजीतसरिया परिवार के सहयोग से स्थापित 80 लाख की मशीनों का हुआ उद्घाटन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत भामाशाह अरुण अजीतसरिया एवं हर्ष अजीतसरिया द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में किशन दयाल रामेश्वर लाल चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से 80 लाख रुपए का सहयोग प्रदान कर सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला चिकित्सालय के जनरल सर्जरी विभाग में स्थापित लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सिस्टम, लेजर मशीन, एडवांस्ड एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, ईटीओ स्टेरिलाइजेशन यूनिट, फॉगर, आधुनिक ऑपरेशन टेबल, ब्लड वार्मर, कोटरी जैसे चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन, विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि एवं भामाशाह परिवार द्वारा किया गया।
श्री गांधी बाल निकेतन प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। हर्ष अजीतसरिया ने अतिथियों को आसामी फूलाम तथा संस्थाध्यक्ष घनश्यामचन्द्र सोनी ने साहित्य भेंट किया। निकेतन सचिव व प्रोजेक्ट फाउंडर राजीव उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगों की ओर से भामाशाहों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्याय द्वारा ईएनटी की मशीनरी की स्थापना हेतु अ्रागह पर भामाशाह अरूण अजीतसरिया ने तुरन्त ईएनटी हेतु मशीनरी दिलवाने की घोषणा की। जनरल सर्जन डॉ. सुखवीर कस्वां ने नई स्थापित मशीनरी की कार्यप्रणाली बताते हुए आमजन को इससे होने वाले लाभों से अवगत करवाया। इस अवसर पर भामाशाह अजीतसरिया परिवार के अरूण अजीतसरिया, सरोज अजीतसरिया, हर्ष अजीतसरिया, रूचि अजीतसरिया, अभय अजीतसरिया, प्रिती अजीतसरिया, मनीष कनोई, वन्दना कनोई, स्वाति भुवालका, हर्ष अजीतसरिया, सरला अजीतसरिया, यश, अर्जुन तथा राजश्री अजीतसरिया का शॉल, साफा, चुनरी, साहित्य, पोर्टेट फोटो व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। परियोजना के अद्वितीय सहयोगी डॉ. हर्ष बैद का चांदी का स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इस अनुकरणीय सहयोग हेतु भामाशाहों का अभिनन्दन पत्र भेंट कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री रिणवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सदा ही अग्रणी था। देश – प्रदेश के निवासी यहां अपने ईलाज के लिए आते थे। राजीव उपाध्याय के इस प्रोजेक्ट के माध्यम से अब वह दिन दूर नहीं जब पूरे प्रदेश के लोग की चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने पुनः रतनगढ़ आयेंगे। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने चिकित्सा क्षेत्र की खामियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूर कर आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक पूसाराम गोदारा ने चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु प्रयास करने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक महर्षि ने भामाशाह परिवार के प्रति कृृतज्ञता ज्ञापित करते हुए डॉक्टर्स से भामाशाहों की मंशा अनुरूप मशीनरी के सदुपयोग करने का आह्वान किया।
समारोह में डॉ. सुखवीर खीचड़, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. विरेन्द्र वर्मा, सीबीईओ संदीप व्यास, देवकीनन्दन रिणवा, लीटू कल्पनाकांत, अर्जुन सिंह फ्रांसा, एडवोकेट बजरंग गुर्जर, रामनारायण व्यास, खींवाराम खीचड़, अनूप जोशी, राधेश्याम पारीक, देवेन्द्र यादव, हरिप्रसाद हर्षवाल, विनोद डागा, मो. अनवर कुरैशी, अशोक वर्मा, विष्णु सराफ, कन्हैयालाल चौमाल, लक्ष्मीनारायण बणसिया, सीए अरूण शर्मा, भानुप्रकाश इन्दौरिया, राजेन्द्र सिंह बीदावत सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन कुलदीप व्यास ने किया।

You might also like