अनाथ आश्रम में मनाया किसान नेता कॉमरेड प्रजापत का जन्मदिन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के भाग्य श्री अनाथ आश्रम में किसान नेता कॉमरेड निर्मल कुमार प्रजापत का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आश्रम प्यारों के साथ केक काटकर कॉमरेड प्रजापत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आश्रम प्यारों का मुंह मीठा भी करवाया। इस मौके पर किशन शर्मा, सुशील, मुरलीधर, नितेश उपाध्याय, हरीश धेरड़ , भवानी, भाला, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like