राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवाचारी शिक्षक संदीप चाहर का अभिनंदन

हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास के संस्था प्रधान संदीप चाहर का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंडावा लोकेश कुमार मीणा ने विद्यालय पहुंचकर साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मीणा ने विद्यालय का संबलन करते हुए स्टाफ बैठक ली। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में किए जा रहे नवाचारी कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने संस्था प्रधान और स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंजू, सरोज, डिम्पल, ममता और संगीता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संस्था प्रधान संदीप चाहर ने सम्मान के लिए आभार जताया।

You might also like