आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को छात्राओं ने बांधी राखियां
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की कलाई पर स्कूल की छात्राओं ने जब राखियां बाँधी तो अत्यन्त भावपूर्ण अवसर उपस्थित हो गया। भाई-बहन के आपसी स्नेह का पवित्र पर्व रक्षा बंधन मनाने आश्रम में पहुंची छात्राओं के हाथों से राखी बंधवाते हुए प्रभुजनों के अन्तर्मन का भाव उनके चेहरों पर स्पष्ट झलक रहा था कि हमारा भी कोई है। राखियां बांधने के पश्चात् छात्राओं ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एडवोकेट रामावतार ठठेरा, शिवलालसिंह ढेवा, गोविंद प्रसाद ढाका, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी चौधरी, सुनीता शर्मा, दिव्या, अंजली जांगिड़, नित्या शर्मा, शिक्षक सूर्यप्रकाश प्रजापत सहित आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित थे।