शराब ठेके पर फायरिंग करने वाले आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दुर

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)7 मई। मानोता रोड पर स्थित शराब ठेके के मालिक ने हफ्ता वसुली व हिस्सेदारी देने से मना करने पर हवाई फायरिंग, तोडफ़ोड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों का तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर दबिस दी। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि चिरानी निवासी अनिल गुर्जर, मानोता खुर्द निवासी धर्मा व राजेंद्र नामजद सहित छह अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर घरों पर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सभी आरोपी घरों से फरार मिले, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कॉपर-मानोता कलां रोड पर स्थित शराब ठेके पर उक्त लोगों ने ठेके मालिक से हफ्ता वसुली व ठेके में हिस्सेदारी की मांग की थी जिस पर ठेके के मालिक ने दोनों के लिए ही मना कर दिया जिस पर उक्त लोगों ने शराब ठेका नहीं चलाने की धमकी देते हुए पांच मई की देर शाम को तीन मोटर साईकिल पर नौ जने सवार होकर आए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर ठेके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा, बिजली मीटर तोड़ दिया वहीं पास ही खड़ी बोलेरो गाड़ी के सभी शीशे के ग्लास व बोनट पर लाठियों से हमला कर तोडफ़ोड़ कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में रमेश कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया था।

You might also like