फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा आगामी सत्र से फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किया जाएगा । इस हेतु आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा फ्रेंच भाषा की स्वीकृति प्रदान की गई है । प्राचार्य डॉ. मूलचंद ने बताया कि इसमें वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थी और पास आउट विद्यार्थी आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते है । यह सर्टिफिकेट कोर्स ऑनलाइन मॉड पर संचालित होगा।