नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग व रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज, रामप्रताप अंजना देवी कयाल हेल्प ट्रस्ट की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा बुधवार को श्रीमाधोपुर के चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में “80 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर” का आयोजन किया गया। क्लब के गिरिराज कयाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए शिविर में 95 मरीजों के आंखों की जांच की गई तथा इनमें से चयनित 46 मरीजों का मोतियाबिंदऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए निजी बस से शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर रेफर किया गया जहां चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा साथ ही चयनित मरीजों के आने-जाने कि व्यवस्था से लेकर खानपान व रहने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। तथा चश्मे भी निशुल्क दिये जायेगें। इस मौके पर शंकरा आई होस्पिटल से डॉक्टर नील कांकरिया, अजीत सिंह तंवर, आप्टम सुहानी, दीपक, तनिषा, निशा, पूर्व सहप्रान्तपाल डाॅ. माधव सिंह, गिरिराज कयाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार चोटिया, दीनदयाल सतीजा, सागर मल शर्मा तथा गोकुल शर्मा अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दी। आज के शिविर में पिछले शिविर के आपरेशन हो चुके 40 मरीजों को नि:शुल्क नजर के चश्मे दिये गये। बताया गया है कि इससे पहले आयोजित 79 शिविरों में 7310 पंजीकरण, जिनमें से 2449 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन हो चुके है। इस तरह का नि;शुल्क नेत्र शिविर क्लब द्वारा प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को आयोजित किया जाता है। आगामी 81 वां शिविर 3 जून, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

You might also like