निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी, जयपुर एवं आई रिसर्च सेंटर समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति ( अंधता ) निवारण जयपुर के सौजन्य से 12 सितंबर शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 63 वें निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 92 मरीजों की आंखों की जांच की गई व 5 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में विशेष सहयोग दुर्गा प्रसाद गोयल उंझा गुजरात वालों का रहा । क्लब के सीताराम सैनी पूर्व वैज्ञानिक ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को क्लब ने फल एवं बिस्किट के पैकेट भी दिए। शिविर में सागरमल हलवाई, सागरमल सैनी, श्रीराम कुमावत, राजेंद्र प्रसाद जांगिड़, अशोक कुमावत, शुभाष चेजारा और हरिशंकर तिवारी ने सेवाएं दी।