निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर  (नवयत्न) ।  रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज व खण्डेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक डॉ. माधव सिंह ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल रोहिल्ला ने 28 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।शिविर में रोगियों की ईसीजी,शुगर जांच और ब्लड प्रेशर जांच भी नि:शुल्क की गई। यह शिविर प्रतिमाह के प्रथम रविवार को सुबह 10 से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर हार्ट हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र और रीतू समेत राजकुमार बिजारणियां, दीपक जाटावत, प्रदीप शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

You might also like