नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

विकास स्वामी
टमकोर (नवयत्न)। आर्य समाज टमकोर के तत्वाधान में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर जयपुर की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ विशाल और डॉ नवदीप के नेतृत्व में जयपुर से आई टीम ने टमकोर और आस पास के क्षेत्र के लोगों की जांच कर दवाई उपलब्ध करवाई। शिविर में लगभग 100 के करीब मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक नरेंद्र सिंह शेखावत व रामगोपाल आर्य, प्रधान राजू सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, मंत्री सरदारा राम जांगिड़, शिवशंकर आर्य, पवन कुमार स्वामी, सुरेश कुमार स्वामी, लीलाधर प्रजापत, जयचंद राहड़, विक्रम सिंह शेखावत सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You might also like