अम्बेडकर-फुले जयंती को लेकर पोस्टर का विमोचन
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। सर्व समाज एकता मंच द्वारा रैगर समाज समिति अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स झुंझुन में रविवार 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अम्बेडकर-फुले जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रेली के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मंच के प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही और आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मंच के संयोजक प्रदीप चन्देल ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। 14 अप्रैल को होने वाली यह रैली सामाजिक जागरूकता और एकता का सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बजाड़ ने की।
इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने एकजुट होकर 14 अप्रैल बाबा साहेब की जयंती पर वाहन रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। सुभाष डीग्रवाल ने बताया की रैली 14 अप्रैल को गाँधी चौक झुन्झुनू से शाम 4 बजे से रवाना होकर शहर के मुख्ये मार्ग होते हुए अंबेडकर पार्क पहुचेगी।
विमोचन कार्यक्रम में बसंत वाल्मीकि, शम्भू दयाल नेहरा, मनोहर बाकोलिया, एडवोकेट धर्मपाल बंशीवाल, प्रहलाद बाकोलिया, पवन नेहरा, राजेश चावला एवं रवि नावरिया, कुलदीप सिंह सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। अंत में सभी ने 14 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।