निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण आज से शुरू

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । श्रीकल्याण विमेन वेलफेयर सोसाइटी दांतारामगढ ने अपने ब्रांच ऑफिस मदनलाल बजरंगलाल पंसारी भवन दांता में बजरंगलाल शांति देवी पंसारी ट्रस्ट दांता के निदेशक रामस्वरूप पंसारी निवासी दांता हाल ही प्रवासी सूरत के आर्थिक सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं, युवतियों के लिए संस्था द्वारा प्रायोजित वोकेशल प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण सोमवार से शुरू कर रही हैं। संस्था सचिव विमल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को कपड़ा, सिलाई मशीनें, धागा व अन्य प्रशिक्षण सामग्री, वाई फाई नेट कनेक्शन और प्राथमिक सुविधाएं संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जावेगी तथा प्रशिक्षण के उपरान्त सफल प्रशिक्षार्थियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दिया जावेगा जो कि सभी बैंक के लॉन, बेरोजगार भता, आंगनबाडी भर्ती में विशेष बोनस मार्क्स के लिए योग्य होगा।

You might also like