चर्म रोग नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर सम्पन्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ के स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित पेंशनर समाज भवन में चर्म रोग चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। पेंशनर समाज उप शाखा एवं कमला ड्रग्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण झाझड़िया ने त्वचा रोग से ग्रसित रोगियों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार इंदौरिया के मुख्य आतिथ्य और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास की अध्यक्षता में प्रारंभ हुए शिविर को संबोधित करते हुए इंदौरिया ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा जैसे सामाजिक सरोकारों के लिए पेंशनर समाज भवन का सदुपयोग होना प्रशंसनीय है। पेंशनर समाज उप शाखा के अध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा, सचिव पीरूमल भोभरिया, कोषाध्यक्ष बद्रीप्रसाद बंसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अनवर कुरैशी, महावीर प्रसाद सांखोलिया, बाबूलाल माली, गुलाब वर्मा, मोहम्मद आमीन, दौलतराम दायमा सहित कई पेंशनर्स ने आयोजकीय भागीदारी निभाई । इस अवसर पर लॉयन प्रदीप धरड़, कुलदीप व्यास, श्याम प्रजापत, हिमांशु बबेरवाल, धर्मेश आदि उपस्थित थे। नवीन व्यास ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

You might also like