सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 को ब्रह्मचारी मोड ब्रह्मचारी आश्रम श्रीमाधोपुर पर होगा। नीमकाथाना रोड पर स्थित गीतांजलि अस्पताल अजीतगढ परिसर में रविवार को दोपहर 2 बजे सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन अस्पताल के सीईओ डॉ मंगल यादव ने किया । डॉक्टर यादव ने कहा कि समाज में शादीयों में की जाने वाली फिजूल खर्ची रोकने के निर्मल उद्देश्य को सार्थक करते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन । इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका यादव, रोशन धोलिवाल, लक्की झाड़ली, के के यादव, बलदेव सैनी व अस्पताल परिसर के डॉक्टर, कार्मिक उपस्थित रहे ।

You might also like