निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं बांझ निवारण शिविर आयोजित
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री राजलदेसर गौशाला एवं श्री नाथ नगर गौशाला में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं बांझ निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में गौवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं उपचार का किया गया । शिविर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तमोली के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार, डॉ. मुकनी कुमारी, पशु चिकित्सा सहायक पूनम कुमारी एवं सोमवीर द्वारा गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान बांझ निवारण संबंधी विशेष जांच एवं परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 90 गौवंश (बछड़ियों) का बांझ निवारण उपचार हेतु चयन किया गया। वहीं 665 गौवंश को कृत्रविनाशक दवाई पिलाई गई तथा 200 गौवंश का खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
शिविर के आयोजन से गौशाला संचालकों ने पशुधन संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताते हुए आयोजन की प्रशंसा की।