स्वर्णकार जन सेवा संस्थान की ओर से सर्व समाज की 102 प्रतिभाओं का किया सम्मान

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे की सामाजिक संस्था स्वर्णकार जन सेवा संस्थान की ओर से राजलदेसर कस्बे में 2026 में कक्षा 10 एवं 12 में 80% से अधिक नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन महिला मंडल भवन में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, सेवानिवृत्त सेशन न्यायाधीश विनोद सोनी, रमेश सोनी,रतनगढ़ स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी, ज्वेलर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, ज्वेलर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान संस्थापक हंसराज कड़ेल के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों को प्रशति पत्र, मोमेंटो, पाठ्य सामग्री, मिठाई भेंट करके सम्मान किया गया इस अवसर पर 102 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के आयुक्त बीकानेर गौरव सोनी ने कहा कहां श्रवण कार जन सेवा संस्थान की ओर से आज जो सर्व समाज के विद्यार्थियों का सम्मान किया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है उन्होंने कहा विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके समाज एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया एवं भविष्य के कार्यक्रम के बारे में भी अवगत करवाया इस अवसर पर अनेको वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वर्णकार जन सेवा संस्थान के श्यामलाल कुकरा,अशोक कडेल , गोपाल लावट, देवचंद सोनी, हनुमान मलसोनी, मनोज सोनी, राम सोनी आदि के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया किस अवसर पर राजलदेसर कस्बे के प्रमुख डॉक्टर हीरालाल सोनी, मोहम्मद शरीफ छींपा, ललित दाधीच, किशन सोनी, शिवरतन पांडे, अभिनव बाल भारती के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ओझा, अभय सोनी, मुकेश श्रीमाल, लालचंद पांडे, सांवरमल सुथार, हेमराज सुथार,चंपालाल भाटी, जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की सदस्य एवं युवक परिषद के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर शर्मा ने किया।

You might also like