गांधी के विचार वर्तमान समस्याओं के समाधान का मार्ग : मोहनलाल अर्जुन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजलदेसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रार्थना स्थल पर गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम एवं वैष्णव जन तो तेने कहि प्रस्तुत किए गए। संस्था प्रधान मोहनलाल अर्जुन ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी दर्शन अनेक समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सादगी एवं ईमानदारी जैसे गुणों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रिखराम तालनिया, मनोज सारस्वत एवं रामकिशोर मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत थीम पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सूफिया शेख ने प्रथम, कोमल सोनी ने द्वितीय तथा विद्या सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सरिता शर्मा एवं लोहिता झाझरिया रहे। इस दौरान इंद्रसिंह फगेड़िया, महेश सांखोलिया, विमला चौधरी, कन्हैयालाल शर्मा, तिलोकाराम डूडी, कपिल मीणा, शीशपाल, धर्मपाल बुगालिया, अनिता मीणा, मनीष शर्मा, मोनिका बारूपाल, योगिता शर्मा, आरती शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like