वरिष्ठ पत्रकार राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित के निधन पर शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पत्रकारों की आंखें नम हो गई। वक्ताओं ने कहा कि अशोक राजपुरोहित का असमय निधन परिवार और पत्रकार जगत के लिए बेहद दु:खद और अपूरणीय क्षति है।