बाछेडा गैंगरैप की आंच दिल्ली पहुंची

सांसद ने पीडि़ता को पचास लाख रूपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की मांग की

टोंक,(दिनेश शर्मा)20 मई। जिले के बहुचर्चित बाछेडा गैंगरैप की गूंज अब टोंक से दिल्ली तक पहुंच गई हैं। इस मामले में पीडि़ता को थानागाजी की गैंगरैप में पीडि़ता को दी गई सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने दिल्ली में उठाई हैं। जिन्होंने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से मिल करे घटना की जानकारी दी हैं। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बंथली व बाछेडा पीडि़ताओं को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिलवाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

टोंक-सवाईमाधोपुर के भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने दिल्ली में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित निवास पहुंच करके मुलाकात की। जिन्होंने टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड क्षेत्र तथा पचेवर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बाछेडा में 5 मई को नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और दूनी क्षेत्र के ग्राम बंथली में भी 24 अपै्रल को एक नाबालिग दलित बालिका के बलात्कार के बाद हत्या के मामले की जानकारी दी। उन्होंने इन दोनों घटनाओं में न्यायोचित कार्यवाही करवाने, दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने और थानागाजी में सामूहिक बलात्कार मामले में हुए न्याय की तरह ही पीडि़त परिवारों को सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।

You might also like