नहीं मिल रही गरीबों को खाने के लिए खाद्य सामग्री

निराश होकर लौटना पड़ा वापस

बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)20 मई। बुधवार को खाद्य सामग्री लेने के लिए बुहाना पंचायत समिति के सामने दर्जनों महिलाएं बैठी रही उसके बावजूद भी घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद्य सामग्री नहीं मिली। कोविड-19 महामारी में लॉक डाउन में सरकार द्वारा गरीब तबके के परिवारों के लिए खाद्य सामग्री की पूरी मदद करने की बात कही जा रही है लेकिन गरीबों को खाद्य सामग्री नहीं मिलने की हकीकत सामने आ रही है। बुहाना पंचायत समिति के सोहली के 2 किलोमीटर दूर छाफड़ा जोहड़ में कई वर्षो से दर्जनों बंजारा परिवार रह रहे हैं। संतराम, मामचंद, पप्पू, भीम आदि ने बताया कि 2 माह में मात्र दो बार आटा मिला है। इन परिवारों में मात्र 2 परिवारों को खाद्य सुरक्षा के गेहूं मिल रहे हैं इनको यह भी पता नहीं की सरकार ने दिया है या भामाशाह ने दिया है। एक बार 10 किलो व एक बार 5 किलो आटा मिला है उसके अलावा कुछ भी नहीं मिला। आस-पास के गांव में मजदूरी कर बंजारा परिवार अपना परिवार चलाता है। लॉक डाउन के चलते इन्हें मजदूरी भी नहीं मिल रही है। उसके बावजूद भी इन्हें सरकार द्वारा समय पर खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

You might also like