गौड़ विप्र वरिष्ठतम सम्मान समारोह आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रतनगढ़ द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में गौड़ विप्र वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में दस वरिष्ठ सदस्यों पांच पुरुष टोरमल चौमाल पुत्र स्व. सांवर मल चौमाल, रामप्रताप सिंवाल पुत्र पोकर मल सिंवाल, लक्ष्मी नारायण इंदौरिया पुत्र सुखदेव इंदौरिया, श्याम लाल व्यास पुत्र सूरज मल व्यास, बजंरग लाल आत्रेय पुत्र देवाराम आत्रेय एवं पांच महिला इंद्रमणि पत्नी महावीर प्रसाद, बनारसी देवी पत्नी मोहन लाल शर्मा, गायत्री देवी पत्नी किशोर कल्पनाकांत, विमला देवी पत्नी स्व. भोजराज गौड़, गीता देवी पत्नी गोविन्द प्रसाद का शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किया। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत, सुशील इंदौरिया, विनोद इंदौरिया, विष्णुदत्त, सुरेन्द्र हारित, हरि प्रसाद बुटालिया, मनोहर लाल चौमाल, अरविंद महर्षि, अनिल आत्रेय, युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा ने महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा, कुसुम सांखोलिया, बबीता, मधु सहित समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

You might also like